Husband Catches Wife in Hotel: पुलिस वाले के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, अचानक होटल में आ धमका पति, फिर जो हुआ…
पुलिस वाले के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, अचानक होटल में आ धमका पति, Husband Catches Wife in Hotel
Husband Catches Wife in Hotel
एटा। Husband Catches Wife in Hotel शहर के कासगंज रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और पूछताछ के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, उसके कथित प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।
Husband Catches Wife in Hotel जानकारी के अनुसार, पिलुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी करीब दो माह पहले मारहरा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह से पहले उसका एक पुलिस कांस्टेबल से प्रेम संबंध था, जो वर्तमान में अमरोहा में तैनात है। गुरुवार दोपहर महिला मायके से किसी बहाने निकली और कासगंज रोड स्थित एक होटल में अपने कथित प्रेमी से मिलने पहुंच गई। इसी दौरान पति को इसकी जानकारी मिल गई। वह होटल पहुंचा और पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर नाराज हो गया। इसके बाद होटल परिसर में दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया।
हंगामे की सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके कथित प्रेमी को थाने ले जाकर पूछताछ की। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि युवक से मामले के संबंध में पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है दुर्लभ ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’! इस समय किया हर काम दिला सकता है सफलता, लेकिन राहुकाल में रहें सावधान
- Solan Nagar Nigam Election Result: भाजपा ने दर्ज की धमाकेदार जीत.. निगम के महापौर और डिप्टी मेयर के पद पर जमाया कब्जा, जानें कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन
- Uttar Pradesh Rainfall Data 2026: पूरे प्रदेश में छाए हैं घने बादल लेकिन जोर नहीं पकड़ रहा मानसून.. इन जिलों में 99% तक कम बारिश, देखें आंकड़े

Facebook


