पटना सहित छह जिलों में हवाई हमला और ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का सफल आयोजन

Ads

पटना सहित छह जिलों में हवाई हमला और ‘ब्लैकआउट मॉकड्रिल’ का सफल आयोजन

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 12:07 AM IST

पटना, 14 मई (भाषा) भारत सरकार के गृहमंत्रालय के निर्देश पर बिहार में पटना सहित छह जिलों में बृहस्पतिवार को हवाई हमला एवं ‘ब्लैकआउट’ संबंधी ‘मॉकड्रिल’ का सफल आयोजन किया गया।

यह अभ्यास आपदा प्रबंधन विभाग, नागरिक सुरक्षा निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

आपदा प्रबंधन विभाग के बयान के अनुसार राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश पर आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के समन्वित अभ्यास किया गया। ‘मॉकड्रिल’ का समापन शाम सात बजे से सात बजकर 15 मिनट तक ‘पूर्ण ब्लैकआउट’ के साथ हुआ।

‘मॉकड्रिल’ के दौरान ‘एयर रेड अर्ली वार्निंग’, निकासी एवं शेल्टरिंग, ‘सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन’, ‘मेडिकल रिस्पॉन्स’ एवं कैजुअल्टी निकासी, अग्निशमन तथा ‘ब्लैकआउट’ उपायों से जुड़े छह परिदृश्यों पर अभ्यास किया गया।

नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना यहां नियंत्रण कक्ष से पूरे अभियान की लगातार निगरानी करते रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल जिलों में चल रहे अभ्यास की निगरानी की तथा जिला स्तरीय अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

यहां समाहरणालय मुख्य भवन, बिस्कोमान भवन, बांकीपुर बस स्टैंड और आईजीआईएमएस परिसर में ‘मॉकड्रिल’ किया । किशनगंज में समाहरणालय, बस स्टैंड और गांधी चौक पर अभ्यास हुआ।

बेगूसराय में सदर अस्पताल, जिला परिषद मार्केट, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईओसीएल बरौनी, एनटीपीसी बरौनी और एचयूआरएल बरौनी में ‘मॉकड्रिल’ किया गया। कटिहार में रेलवे स्टेशन, होटल फोर सीजन पार्किंग, जिला अल्पसंख्यक कार्यालय, सत्कार होटल, ट्रेंड्स मॉल और इंदिरा गांधी पुस्तकालय को अभ्यास स्थल बनाया गया।

अन्य जिलों में इसी तरह का अभ्यास किया गया।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार