Patna School Closed: इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा आदेश

इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, All schools will remain closed for 2 days

Patna School Closed: इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, भीषण गर्मी के बीच बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा आदेश

School Closed Latest News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 28, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: June 28, 2026 8:03 pm IST

पटनाः Patna School Closed: देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य ऐसे हैं, जहां मानसून अभी नहीं पहुंचा है या फिर मानसून पहुंचने के बाद भी सक्रिय नहीं है। बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने दो दिन स्कूलों को बंद कर दिया है।

Patna School Closed: जिला मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार ने जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 30 जून 2026 तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। पटना डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दोपहर की तेज धूप और भीषण हीटवेव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की गंभीर संभावना है। इसी खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने बच्चों को लू की चपेट में आने से बचाने के मकसद से यह निर्णय लिया है।

बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में भारी गर्मी पड़ रही है। पटना का तापमान रविवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, 40.8 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके कारण पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा में तेजी आने के आसार है। इधर, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 48 घंटे के बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का पूर्वानुमान है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रदेश के अलग-अलग भागों में प्रसार के आसार हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।