Anil Agarwal Bihar IPL Team: आईपीएल में होगी नए टीम की एंट्री? वैभव सूर्यवंशी समेत ये दिग्गज होंगे स्क्वाड का हिस्सा…. अनिल अग्रवाल के बयान से मचा हड़कंप

Ads

Anil Agarwal Bihar IPL Team: आईपीएल में होगी नए टीम की एंट्री? वैभव सूर्यवंशी समेत ये दिग्गज होंगे स्क्वाड का हिस्सा.... अनिल अग्रवाल के बयान से मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 04:52 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 05:01 PM IST

Anil Agarwal Bihar IPL Team/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • अनिल अग्रवाल ने बिहार की IPL टीम बनाने की मांग उठाई
  • वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और साकिब हुसैन की जमकर तारीफ
  • बिहार क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए तैयार वेदांता ग्रुप चेयरमैन

Anil Agarwal Bihar IPL Team: क्रिकेट के सबसे बड़े लीग आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है, आईपीएल की लोकप्रियता दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। इस सीजन आईपीएल में कई युवा क्रिकेटरों ने अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर दिया है। उन्हीं में से एक है, बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बड़े बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है।

आईपीएल टीम में बिहार (Anil Agarwal Bihar IPL Team) के कई खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बिहार अभी भी क्रिकेट में बहुत पीछे है। ये कहना है वेदांता ग्रुप के प्रमुख अनिल अग्रवाल का। उन्होंने सीधा सवाल पूछा है कि क्या आपको नहीं लगता है चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए?

सोशल मीडिया पर उद्योगपति अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal Bihar IPL Team) ने लिखा, बिहार ने देश को बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में वनडे में डबल सेंचुरी लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। वहीं गोपालगंज के साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी ने सबको चौंका दिया हैं।

बिहार को क्रिकेट में पहचान क्यों नहीं?

अनिल अग्रवाल का कहना है कि, हमारे बिहार (Anil Agarwal Bihar IPL Team) को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं। मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले।

कितनी है अग्रवाल की नेटवर्थ?

अनिल अग्रवाल का कहना है कि वे बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सपोर्ट के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है। आपको बता दें कि वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल बिहार के रहने वाले हैं, आज अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

ये भी पढ़ें

अनिल अग्रवाल ने बिहार क्रिकेट को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि बिहार की भी IPL में अपनी टीम होनी चाहिए और राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी कौन हैं?

वैभव सूर्यवंशी बिहार के युवा क्रिकेटर हैं, जिन्होंने IPL 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बनाई है।

अनिल अग्रवाल किस कंपनी के चेयरमैन हैं?

वे Vedanta Group के चेयरमैन हैं।

बिहार के किन खिलाड़ियों का जिक्र अनिल अग्रवाल ने किया?

उन्होंने ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन का जिक्र किया।

अनिल अग्रवाल की अनुमानित नेटवर्थ कितनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये है।