Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp / Image Source : X
नई दिल्ली: ‘Abhijeet Dipke death Threat WhatsApp कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दिपके को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिजीत ने सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप मैसेज के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर यह दावा किया। ।अब जान से मारने की धमकी मिल रही है।” हिंदी में भेजे गए मैसेज में से एक में लिखा था: “सुनो, अकाउंट बंद करने के लिए तुम्हें पैसे मिलेंगे। नहीं तो, हम तुम्हें अमेरिका में भी मरवा सकते हैं।” एक और मैसेज में लिखा था: “हमारे पास तुम्हारा नंबर है। हमें तुम्हारा घर ढूंढने में ज़्यादा टाइम नहीं लगेगा।”
Receiving death threats now. pic.twitter.com/agCy94jXEf
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 22, 2026
अभिजीत दिपके को मिले मैसेजेस में साफ लिखा है कि “अकाउंट बंद करने के पैसे ले लो, नहीं तो अमेरिका में भी मरवा देंगे।Cockroach Janata Party अभिजीत दिपके द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में धमकी देने वालों ने लिखा है, “अकाउंट बंद करने के पैसे ले लो, नहीं तो अमेरिका में भी मरवा देंगे। हमारे पास तुम्हारा नंबर है और तुम्हारा घर ढूंढने में हमें ज़रा भी देर नहीं लगेगी।”
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 22, 2026
गौरतलब है कि इस पार्टी का गठन इसी महीने 16 मई को हुआ था। दरअसल, देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भारी गुस्सा देखा गया था। इसी के जवाब में युवाओं ने इस पैरोडी पार्टी की शुरुआत की। पार्टी की वेबसाइट के मुताबिक, उनका मिशन उन युवाओं के लिए एक मंच खड़ा करना है जिन्हें अक्सर ‘आलसी’, ‘दिनभर ऑनलाइन रहने वाला’ और ‘कॉकरोच’ कहकर बुलाया जाता है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के संविधान में पूरी आस्था रखते हैं और इसके मूल्यों की रक्षा के लिए काम करेंगे।
इसके साथ ही युवाओं की इस अनोखी पार्टी के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट को भारत में रोक (Withheld) दिया गया था । इस पर पार्टी को बनाने वाले अभिजीत डिपके ने कहा, “जैसा कि हमें डर था, वही हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है।”