Free Bus Travel for Women: भाजपा सरकार ने पूरा किया अपना वादा.. 1 जून से मिलेगा महिलाओं को इस योजना का फायदा, पूरी करनी होंगे ये मामूली शर्तें..

Ads

Free Bus Travel for Women Govt Official Order: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए एक जून से मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 04:45 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 04:55 PM IST

Free Bus Travel for Women Govt Official Order | Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में महिलाओं को सरकारी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा।
  • स्मार्ट कार्ड के जरिए महिलाओं को मिलेगा फ्री बस यात्रा लाभ।
  • एक जून से लागू होगी महिला मुफ्त बस यात्रा योजना।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने एक जून से राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की अधिसूचना जारी की है। यह योजना महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और सार्वजनिक परिवहन तक उनकी पहुंच में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। (Free Bus Travel for Women Govt Official Order) राज्य परिवहन विभाग द्वारा 21 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित कम और लंबी दूरी की बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि संबंधित बीडीओ या एसडीओ कार्यालयों के माध्यम से आवेदन करने पर सभी पात्र महिलाओं को क्यूआर कोड, फोटो और लाभार्थी विवरण वाला एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इसमें कहा गया है कि राज्य की महिलाओं को आधार कार्ड, मतदाता फोटो पहचान पत्र, वीबी-जी राम जी रोजगार कार्ड, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/पीएसयू का पहचान पत्र, स्कूलों/कॉलेजों/विश्वविद्यालयों द्वारा जारी पहचान पत्र जैसे सहायक दस्तावेजों के आधार पर स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। अधिसूचना में कहा गया है कि स्मार्ट कार्ड जारी होने तक, महिला यात्रियों को वैध फोटो पहचान दस्तावेजों को प्रस्तुत करने पर इस सुविधा का लाभ उठाने की अनुमति होगी।

बांग्लादेश में बवाल, निकाली गई रैली

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को भारत-विरोधी जुलूस निकाला गया है। यह जुलूस जुमे की नमाज के बाद निकाला गया, जिसका नेतृत्व इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों और दक्षिणपंथी रुझान वाले दलों ने किया। सैकड़ों की तादाद में लोग ढाका की सड़कों पर निकले और भारत विरोधी नारेबाजी करते हुए कई आरोप लगाए। (Free Bus Travel for Women Govt Official Order) जुलूस में शामिल लोगों ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों के साथ ज्यादती की जा रही है। इसलिए वह सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।


बांग्लादेश के चर्चित पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी ने बताया है कि ढाका में शुक्रवार को निकाला गया भारत विरोधी जुलूस ‘पश्चिम बंगाल चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुसलमानों पर अत्याचार’ के विरोध में था। चौधरी ने बताया है कि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और इस्लामी संगठन पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के समर्थन में रहे हैं। शोएब चौधरी के शेयर किए गए वीडियो में सैकड़ों लोगों को पोस्टर लहराते और नारेबाजी करते देखा जा सकता है।

बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी दल जमात-ए-इस्लामी समेत कई गुट लगातार भारत विरोधी राजनीति करते रहे हैं। मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन में यह विरोध काफी ज्यादा बड़ गया था। यूनुस के समय में लगातार भारत विरोधी प्रदर्शन और बयान देखने को मिले थे। मोहम्मद यूनुस से ऐसे तत्वों को लगातार सरंक्षण भी मिलता दिखा था।

तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद बांग्लादेश ने भारत से रिश्ते सुधारने की कोशिश की और इस तरह के प्रदर्शनों में कमी आई। (Free Bus Travel for Women Govt Official Order) तारिक के पीएम बनने के बाद से ढाका की सड़कों पर भारत विरोधी नहीं उतरे थे लेकिन शुक्रवार को यह क्रम टूटा है। ऐसे में यह देखना होगा कि तारिक रहमान की सरकार इनसे किस तरह से निपटती है।

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे और बांग्लादेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। बीजेपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को हराकर सत्ता हासिल की है। बीजेपी की इस जीत पर बांग्लादेश से लगातार बयान आए हैं। बांग्लादेशी नेता नाहिद इस्लाम समेत कई दलों की ओर से इस पर बयान आए हैं। इनमें कहा गया है कि इस बदलाव का असर उन पर हो सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा कब से शुरू होगी?

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना एक जून 2026 से लागू होगी।

Q2. मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं को क्या मिलेगा?

पात्र महिलाओं को क्यूआर कोड और फोटो वाला स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।

Q3. स्मार्ट कार्ड बनने तक यात्रा सुविधा कैसे मिलेगी?

वैध फोटो पहचान पत्र दिखाकर महिलाएं मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।