Prashant Kishor Latest Statement: ‘जिस 10 हजार के लिए वोट बेचा था, वही 10 हजार कमाने आपका बेटा गुजरात जाएगा’.. बिहार में बदली सियासत पर प्रशांत किशोर ने BJP पर बोला तीखा हमला

Ads

Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary: नीतीश कुमार इस्तीफा, सम्राट चौधरी नए बिहार सीएम, प्रशांत किशोर ने भाजपा पर साधा तीखा निशाना

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 09:24 AM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 09:24 AM IST

Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary || The Hindu File

HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ा, सम्राट चौधरी बनेंगे नए मुख्यमंत्री
  • बिहार में NDA ने बदला नेतृत्व, जेडीयू ने भाजपा को सौंपी सत्ता
  • प्रशांत किशोर का भाजपा और नए सीएम पर तीखा हमला

पटना: बिहार के सियासत ने दशकों बाद बड़ी करवट ली है। राज्य के सबसे लम्बे वक़्त तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वे राज्यसभा सांसद चुने गए थे और अब वह दिल्ली की सियासत करेंगे। इसके साथ ही एनडीए ने बिहार में उप-मुख्यमंत्री रहे सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना लिया है। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) वे आज बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। राज्य की कमान सम्राट चौधरी को सौंपे जाने के कयास लम्बे वक़्त से लगाए जा रहे थे। गठबंधन की राजनीति के तहत अब तक फ्रंटफुट पर रहने वाली जेडीयू ने कुर्सी भाजपा को सौंप दी है और इसके साथ ही राज्य में नीतीश युग का अंत हो गया है।

इस पूरे सियासी बदलाव पर जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। सम्राट के खिलाफ प्रशांत किशोर अफ्ले भी मुखर रहें है। चुनाव के दौरान भी किशोर ने चौधरी के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी और उन्हें गंभीर अपराधों में लिप्त रहने वाला आरोपी बताया था। वही अब जब वह सीएम की कुर्सी सँभालने जा रहे है तो प्रशांत किशोर फिर मुखर हो गए है।

क्या कहा जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने?

अररिया पहुंचे जनसुराज नेता प्रशांत किशोर ने सिलसिलेवार तरीके से भाजपा और उनके नेताओं अपर निशाना साधा और सियासी हमले किये। प्रशांत किशोर ने कहा, “ज्ञान की भूमि बिहार को चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली बीजेपी की यह पहली सौगात है। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए, लेकिन, ये नई भाजपा है, इन्होंने दिखाया है कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।”

सम्राट चौधरी का नाम लिए बिना प्रशांत किशोर ने आगे कहा, “आज जो यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है। चाबी और रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा, जिनकी प्राथमिकता गुजरात में 10-12 हजार रुपये में काम करने के लिए लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों में-बस में भरकर जानवरों की तरह जाते रहें। आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे, बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे।”

आज सम्राट का शपथ ग्रहण

गौरतलब है कि, सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की। जिसके बाद आज 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। सम्राट चौधरी आज सुबह 10:50 बजे लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के साथ ही उनका सीएम पद से इस्तीफा देना तय था। नए सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा था।

जेडीयू कोटे से बनेंगे दो उपमुख्यमंत्री

बिहार की नई सरकार के गठन में शक्ति संतुलन बनाए रखने के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कोटे से दो अनुभवी नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) कोर कमेटी की बैठक के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी के नामों पर अंतिम सहमति बनी।

मिली जानकारी के अनुसार विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सभी विधायकों में सहमति बनाई गई और केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया। सम्राट चौधरी थोड़ी देर में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को बधाई दी। कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि नई जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

कौन है सम्राट चौधरी?

16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी। इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है। सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है। शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे। कालांतर में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए। सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. सम्राट चौधरी ने अपने पिता के सानिध्य में ही राजनीति की शुरुआत की थी। (Prashant Kishor Latest Statement on samrat Chaudhary) मजे की बात यह है कि जिस आरजेडी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग को सीखा था। उन्होंने आरजेडी से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी।

इन्हें भी पढ़ें:

विदेश सचिव मिसरी ने जर्मनी के राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

सतत विकास में कमजोर वर्ग की चिंताओं का समाधान होना चाहिए: पूर्व प्रधान न्यायाधीश गवई

जल्दबाजी में परिसीमन करने से पहले सभी पक्षों और राज्यों से परामर्श शुरू करें: थरूर ने मोदी से कहा

लेबनान और ईरान को पूरी तरह एक-दूसरे से दूर करने की जरूरत: इजराइली राजदूत

भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के संबंध में केंद्र की नई अधिसूचना हरियाणा के हितों को झटका: हुड्डा

आप, कांग्रेस और शिअद ने बीबीएमबी नियुक्ति अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की

Q1. बिहार के नए मुख्यमंत्री कौन बन रहे हैं?

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

Q2. नीतीश कुमार ने इस्तीफा क्यों दिया?

वे राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होंगे।

Q3. प्रशांत किशोर ने क्या प्रतिक्रिया दी?

उन्होंने भाजपा और नए नेतृत्व पर तीखा हमला करते हुए कई सवाल उठाए।