Bihar Bhagalpur Road Accident: NH-31 पर हुआ भीषण हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, 10 से ज्यादा घायलों का इलाज जारी, नजारा देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
Bihar Bhagalpur Road Accident: बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के दयालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पौने 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना एनएच 31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच घटी, जिसमें एक बस, यात्रियों से भरा मैजिक टेंपो और एक मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।
bihar accident/ image source: ANI X HANDLE
- भागलपुर में भीषण सड़क हादसा
- बस और टेंपो की टक्कर
- 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Bihar Bhagalpur Road Accident: भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के दयालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब पौने 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना एनएच 31 पर दयालपुर और बगरी रेलवे ब्रिज के बीच घटी, जिसमें एक बस, यात्रियों से भरा मैजिक टेंपो और एक मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 लोग घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#WATCH | Bihar: 4 people died, 11 injured in a head-on collision between a bus and two smaller vehicles on NH-31 near Dayalpur in Bhagalpur district. Visuals from the spot. pic.twitter.com/HFB2vtzs4r
— ANI (@ANI) February 24, 2026
Bihar Road Accident: हादसे का भयावह मंजर और राहत कार्य
जानकारी के अनुसार, बगरी के पास एक ईंट भट्ठा से करीब 15 मजदूर पिकअप वैन से झंडापुर की ओर आ रहे थे। तभी बिहपुर की तरफ से तेज गति से आई बस ने पिकअप वैन को सीधी टक्कर मार दी और मिनी ट्रक भी इसमें शामिल हो गया। टक्कर के बाद टेंपो सवार लोग सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े, मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर खून बिखर गया। झंडापुर पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बिहपुर सीएचसी पहुंचाया।
Bihar Bhagalpur Road Accident: घायलों और मृतकों की स्थिति
दुर्घटना में दो लोगों को मौके पर और दो को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। मृतकों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर किया गया। हादसे में घायल लोगों में कटिहार और खगड़िया जिले के कई मजदूर शामिल हैं। पुलिस ने सड़क पर जाम हटवाकर आवागमन सुचारू किया, जबकि हादसे के कारण मंजर बेहद भयावह बताया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- डोपिंग टेस्ट से बचने पर एआईयू ने भारतीय धाविका पूजा आत्माराम पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया
- तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन को 558 मेगावाट बिजली आपूर्ति करेगी मोक्सी पावर जनरेशन
- जिम्बाब्वे के कोच सैमन्स ने कहा, भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा लेकिन हमें स्मार्ट क्रिकेट खेलनी होगी
- हेटमायर तीसरे नंबर पर बहुमूल्य खिलाड़ी, निचले क्रम में उनकी प्रतिभा बेकार जा रही थी : शाई होप
- कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे पर सवाल खड़े किए, फलस्तीनियों के हितों को छोड़ने का आरोप

Facebook


