बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में स्थानीय गायक गिरफ्तार
बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में स्थानीय गायक गिरफ्तार
जहानाबाद, 27 मई (भाषा) बिहार के जहानाबाद जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक स्थानीय गायक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सीरीपुर गांव निवासी चुन्नू लाल यादव (35) पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री की छवि और गरिमा को धूमिल करने के प्रयास का आरोप है।
घोसी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कृति कमल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मगध क्षेत्र के स्थानीय गायक और गीतकार चुन्नू लाल यादव ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। यह सामग्री बाद में वायरल हो गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’
उन्होंने बताया कि पटना साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
एसडीपीओ ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
भाषा कैलाश शोभना
शोभना

Facebook


