मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए बिहार सरकार और आईआईएम बोधगया के बीच हुआ समझौता

Ads

मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए बिहार सरकार और आईआईएम बोधगया के बीच हुआ समझौता

  •  
  • Publish Date - November 27, 2025 / 09:08 PM IST,
    Updated On - November 27, 2025 / 09:08 PM IST

पटना, 27 नवंबर (भाषा) बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन (बीपीएसएम) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बोधगया के बीच बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए एक समझौता (एमओयू) हुआ।

इस योजना का उद्देश्य प्रशासनिक सुधार, क्षमता निर्माण और नवाचार को बढ़ावा देना है।

मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि यह एमओयू बिहार के प्रशासनिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और दक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से युवा और अनुभवी विषय विशेषज्ञों को नीति निर्माण एवं कार्यान्वयन की प्रक्रिया में सीधे जोड़ने का अवसर मिलेगा।

भाषा कैलाश

रंजन

रंजन