Bihar IPS Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के एसपी, 27 IPS अफसर इधर से उधर
पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के एसपी, Bihar IPS Transfer List: SP of Many Districts were Changed
IPS Officers Transfer Posting List New Delhi || Image- IBC24 News FIile
पटना। Bihar IPS Transfer List: बिहार सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कई महत्वपूर्ण इकाइयों और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
तबादला सूची में पूर्णिया जिला भी शामिल है, जहां एसपी स्वीटी सहरावत को विशेष शाखा में भेजा गया है। उनकी जगह शौर्य सुमन को पूर्णिया का नया वरीय पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सीमांचल क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण जिले में नए नेतृत्व को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा बनी हुई है। राजधानी पटना में भी पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शहर के तीनों सिटी एसपी बदल दिए गए हैं। इसके अलावा भागलपुर और गया में भी नए नगर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। गया और दरभंगा में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पदों पर भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फेरबदल के दौरान कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बटालियन और प्रशिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार को बीसैप-5 पटना का समादेष्टा बनाया गया है, जबकि कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला को बीसैप-7 कटिहार भेजा गया है। औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर हुए इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।
Bihar government effects major administrative reshuffle. Orders the transfer and posting of 29 officers from the Indian Police Service (IPS) and Bihar Police Service (BPS) across various positions in the state.@bihar_police @officecmbihar @SPsofIndia pic.twitter.com/p7dBHNNNVE
— Bureaucrats India (@BureaucratsInd) June 18, 2026
- Sagar Dancer Murder Case : शराब, शबाब और खूनी अंजाम! मां-बेटी दोनों से आशिकी लड़ा रहा था सुरेंद्र, राज खुला तो डांसर के साथ कर दिया खौफनाक कांड
- NSE IPO News: NSE IPO का काउंटडाउन शुरू! 30,000 करोड़ रुपये के मेगा इश्यू से बाजार में मचेगा तहलका या बनेगा निवेशकों के लिए जैकपॉट?
- Jalna School Controversy: पाकिस्तानी गीत पर डांस का आरोप, प्रिंसिपल समेत 3 पर केस दर्ज… देखें वायरल वीडियो

Facebook


