बिहार के नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया

Ads

बिहार के नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 07:31 PM IST

पटना, 15 अगस्त (भाषा) बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शुक्रवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया।

एक बयान में कहा गया है कि इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के साथ लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया।

कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने यहां राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे के सामने सिर झुकाया, जो राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है।”

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव समेत विभिन्न लोग इस अवसर पर मौजूद थे।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गया के गांधी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराया, जबकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीरचंद पटेल पथ स्थित अपने-अपने पार्टी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने आवास के साथ-साथ अपने बेटे तथा पार्टी नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर भी तिरंगा फहराया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना स्थित लोजपा (रामविलास) के मुख्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश