बिहार: वज्रपात से नौ लोगों की मौत, सरकार ने चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की

Ads

बिहार: वज्रपात से नौ लोगों की मौत, सरकार ने चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - July 14, 2023 / 09:34 PM IST,
    Updated On - July 14, 2023 / 09:34 PM IST

पटना, 14 जुलाई (भाषा) बिहार के छह जिलों में बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात के कारण लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। बिजली गिरने के कारण अरवल जिले में तीन, रोहतास में दो तथा मुजफ्फरपुर, बांका, पूर्वी चम्पारण एवं नालंदा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

उन्होंने मृतक के परिजन को अविलंब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

भाषा अनवर सिम्मी

सिम्मी