Samruddhi Expressway Accident News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, पलक झपकते ही हो गई इतने लोगों की मौत, नजारा देख हर कोई हुआ हैरान

Ads

Samruddhi Expressway Accident News: वर्धा जिले में समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 08:59 AM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 09:00 AM IST

Samruddhi Expressway Accident News/Image Credit: ANI X Handle6

HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र वर्धा जिले में समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी।
  • इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।

Samruddhi Expressway Accident News: वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार सुबह हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि, यह भीषण सड़क हादसा वर्धा जिले के विरुल गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का आंखो देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। (Samruddhi Expressway Accident News) इस भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर मारने वाले मालवाहक वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Samruddhi Expressway Accident News: इस भयावह सड़क हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल आग पर काबू पाया और इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिस वजह से यह भीषण हादसा हुआ। (Samruddhi Expressway Accident News) यह दुर्घटना एक बार फिर समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-