पटना, 11 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात की बृहस्पतिवार को आलोचना की और उन्हें हिंदी भाषी प्रवासियों के खिलाफ शिवसेना की कथित ज्यादती की याद दिलाई।
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रव्यापी विपक्षी एकता बनाने के अभियान के तहत जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश की मुंबई यात्रा का जिक्र करते हुए उनपर ठाकरे के ‘‘दरबार’’ में हाजिर होने का आरोप लगाया।
चौधरी ने आरोप लगाया कि नीतीश अपनी जदयू को एक जागीर की तरह चलाते हैं।
चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘अब बिहार के मुख्यमंत्री को राज्य के उन लोगों को जवाब देना चाहिए जो शिवसेना के हाथों अपमानित हुए हैं।’’
भाषा अनवर शोभना
शोभना