पटना में बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहनों में आग लगाई

Ads

पटना में बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहनों में आग लगाई

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 04:26 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 04:26 PM IST

पटना, सात अगस्त (भाषा) बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कथित तौर पर बस की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी और एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना आज सुबह पटना के छोटी पहाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई।

पटना के एसडीपीओ-1 राज किशोर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘छोटी पहाड़ी इलाके में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने बस में आग लगा दी।’

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया। सिंह ने बताया कि इस मामले में ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ट्रैफिक थाने के प्रभारी नीरज ठाकुर ने बताया कि भीड़ ने बस के अलावा तीन पुलिस वाहनों और कई मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि भीड़ ने एक पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ की।

अधिकारियों के अनुसार, भीड़ ने मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट की।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश