अपराधी रोज बिहार छोड़कर भाग रहे हैं : सम्राट चौधरी
अपराधी रोज बिहार छोड़कर भाग रहे हैं : सम्राट चौधरी
पटना, 13 फरवरी (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कानून का राज कायम है और अपराधी रोजाना प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने आरोप लगाया था कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं, जिसके जवाब में चौधरी ने यह टिप्पणी की।
उन्होंने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बिहार में ‘सुशासन’ और कानून का राज है। अपराधी रोजाना राज्य से भाग रहे हैं। यहां लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।”
चौधरी ने विपक्षी दलों से कहा कि वे अपनी चिंताओं को “उचित” मंचों पर उठाएं और आश्वासन दिया कि सरकार उनका समाधान करेगी।
उन्होंने कहा, “विपक्ष को सदन के बाहर बोलने के बजाय सदन के भीतर मुद्दे उठाने चाहिए। सरकार सदन के पटल पर उनके सवालों का जवाब देगी।”
बजट सत्र के दौरान विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन करते हुए राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाया था कि राज्य में खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।
राबड़ी ने कहा था, “बिहार में हर दिन अपराध हो रहे हैं, खासकर महिलाओं के खिलाफ। सरकार उन्हें रोकने में सक्षम नहीं है।”
विधान परिषद में राजद के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सवाल किया, “फिर ‘राम राज’ और ‘जंगल राज’ में क्या फर्क रह गया है?”
भाषा कैलाश जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


