डिप्टी CM से मिलने के बाद ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हुआ वापस, नगर निगम ने किया था जब्त

डिप्टी CM से मिलने के बाद ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हुआ वापस, नगर निगम ने किया था जब्त! Graduate Chaiwali Priyanka Gupta's handcart opened

डिप्टी CM से मिलने के बाद ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हुआ वापस, नगर निगम ने किया था जब्त

Graduate Chaiwali Priyanka Gupta

Modified Date: November 29, 2022 / 02:14 pm IST
Published Date: August 19, 2022 9:17 pm IST

पटना। Graduate Chaiwali Priyanka Gupta बिहार की राजधानी पटना में ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर नगर निगम में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके दुकान पर बुलडोजर चला दिया। ग्रेजुएट चाय वाली स्टॉल ठेला चलाने वालीं प्रियंका गुप्ता ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई। लालू से मिलने के बाद निगम के अधिकारियों ने प्रियंका को उनका ठेला वापस कर दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के अब कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Read More: सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, रविवार को भी करेंगे काम, इस वजह से इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

Graduate Chaiwali Priyanka Gupta दरअसल, पटना के बोरिंग रोड इलाके में एसकेपुरी पार्क के पास नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ पर लगे ग्रेजुएट चाय वाली सहित 10 दुकानों को हटाया गया। ग्रेजुएट चाय वाली की दुकान पहले पटना वीमेंस कॉलेज के पास लगती थी। मगर प्रियंका गुप्ता वहां से उसे हटाकर बोरिंग रोड इलाके में ले गई थीं।

Read More: इस धर्म नगरी में है श्री कृष्ण का ससुराल, जाने किस रानी से हुआ था देवकी नंदन का विवाह 

भाजपा ने उखाड़ा ढेला, लालू ने किया वापस

गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी की महापौर है। यहा से भारतीय जनता पार्टी की सीता साहू महापौर के पद पर पदस्थ है। वहीं बिहार की सत्ता में उलटफेर के बाद आरजेडी और जेडीयू की सरकार बनी है। लिहाजा अब कहा जा रहा है कि भाजपा ने ग्रेजुएट चायवाली की दुकान को हटा दिया है। और लालू प्रसाद यादव ने उसे वापस कर दिया है।

आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।