पटना में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या की, हिरासत में लिया गया

Ads

पटना में पति ने पत्नी की पीटकर हत्या की, हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 07:14 PM IST

पटना (बिहार), 28 फरवरी (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में शनिवार को एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने पीटकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पटना जिले के दानापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्री राम नगर में घटी।

दानापुर थाना के प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि सोनू नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी है। वह मूल रूप से सारण जिले का रहने वाला है लेकिन दानापुर में अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा था।’’

भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव सारण जिले में उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आगे की जांच जारी है।

थाना प्रभारी के मुताबिक फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने भी अपराध स्थल का मुआयना किया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश