पटना, 13 अप्रैल (भाषा) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “महामानव” बताते हुए कहा कि बिहार उनके बिना अधूरा रहेगा।
केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “नीतीश जी ने बिहार को सुशासन, विकास और गरिमा दी। महादलितों, पिछड़ों और गरीबों के लिए उनके कार्य इतिहास में दर्ज रहेंगे।”
उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार का सपना चारों सदनों—विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—का सदस्य बनने का था, जो अब पूरा हो रहा है। लेकिन बिहार इस महामानव के बिना कैसे चलेगा? करोड़ों बिहारियों की आंखें नम हैं। ’’
नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए मांझी ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई उतार-चढ़ाव आए और गठबंधन भी बदले, लेकिन विकास के एजेंडे पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों से बिहार की तस्वीर बदलने में कुमार का योगदान महत्वपूर्ण और निर्विवाद रहा है।
नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री पद इस्तीफा देंगे।
भाषा कैलाश
राजकुमार
राजकुमार