Khan Sir FIR News: ‘FIR के बाद भी क्लास ले रहे खान सर..अब तक क्यों नहीं हुए अरेस्ट?’ ज्ञान बिंदु के शिक्षकों ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल, दी अनशन की धमकी

Ads

Khan Sir FIR News: 'FIR के बाद भी क्लास ले रहे खान सर..अब तक क्यों नहीं हुए अरेस्ट?' ज्ञान बिंदु के शिक्षकों ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल, दी अनशन की धमकी

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 12:37 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 12:39 PM IST

Khan Sir FIR News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • गिरफ्तारी न होने पर शिक्षकों का विरोध
  • अनशन की चेतावनी
  • त्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस

पटना: Khan Sir FIR News खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग का विवाद (Gyan Bindu Coaching Controversy) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इस मुद्दे को लेकर चर्चा हो रही है। इसी बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर अनशन की चेतावनी दे दी है। खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर की गिरफ्तारी नहीं होने पर छात्र नेताओं और ज्ञान बिंदु से जुड़े शिक्षकों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। (Khan Sir Case)

गिरफ्तारी को लेकर उठाए सवाल

Khan Global Studies News ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के टीचर वरुण ने कहा कि, ‘प्रशासन ने रौशन आनंद सर को गिरफ़्तार करने में बहुत तेज़ी दिखाई, अब वैसी तेज़ी क्यों नहीं दिखाई जा रही है और खान सर को गिरफ़्तार क्यों नहीं किया गया है? 4 तारीख़ को FIR दर्ज हुई थी और अब 8 तारीख़ है, फिर भी, FIR के बावजूद वे अपनी क्लास ले रहे हैं। हमारी मांग साफ़ है।’

दी अनशन की चेतावनी

टीचर वरुण ने आगे कहा कि ‘इस मामले में रौशन सर की कोई भूमिका नहीं थी, फिर भी उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। जबकि जिस व्यक्ति के ख़िलाफ़ सीधे FIR दर्ज की गई थी। वह आज़ाद घूम रहा है। असल में, गिरफ़्तार तो उसी को किया जाना चाहिए। अगर उसे गिरफ़्तार नहीं किया गया, तो हम आमरण अनशन करेंगे। हम कोर्ट से भी अपील करते हैं कि रौशन सर को जल्द से जल्द ज़मानत दी जाए और प्रशासन को दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का आदेश दिया जाए।’

आपको बता दें कि खान सर के वकील कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत की याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट के तहत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट में हुए बवाल के बाद खान सर पर बीएनएस की धारा 109 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25(9), 27 और 35 के तहत केस दर्ज किया गया है। ये धाराएं बेहद कड़ी हैं और इनसे खान सर की मुश्किलें निश्चित तौर से बढ़ सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

खान सर पर कौन-कौन सी धाराएं लगी हैं?

बीएनएस की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(9), 27 और 35।

FIR कब दर्ज हुई थी?

4 जून को।

शिक्षकों की मांग क्या है?

खान सर की गिरफ्तारी और रौशन आनंद को जमानत।