Khan Sir News Today: फिलहाल नहीं होगी खान सर की गिरफ्तारी, कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए अब कब होगी अगली सुनवाई

Khan Sir News Today: फिलहाल नहीं होगी खान सर की गिरफ्तारी, कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए अब कब होगी अगली सुनवाई

Khan Sir News Today: फिलहाल नहीं होगी खान सर की गिरफ्तारी, कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए अब कब होगी अगली सुनवाई

Khan Sir News Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 9, 2026 / 10:16 am IST
Published Date: June 9, 2026 9:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • खान सर की गिरफ्तारी पर रोक
  • अदालत ने सुनाया फैसला
  • अगली सुनवाई 30 जून को

पटना: Khan Sir News Today पटना में चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में पॉपुलर यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर को पटना की एक अदालत ने राहत दी है।  (Khan Sir Patna Court) पटना की जिला अदालत ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

खान सर की गिरफ्तारी पर रोक

Khan Sir Bail News दरअसल, फायरिंग मामले में आरोपी बनाए गए फैजल खान (Khan Sir Case) की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई। जिला जज ने उन्हें प्रोटेक्शन प्रदान करते हुए दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि खान सर की अग्रिम जमानत याचिक पर सोमवार को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद अदालत ने अपन फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब मंगलवार यानी आज अदालत ने अपने आदेश में खान सर को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। अदालत ने खान सर पर पुलिस द्वारा किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई किए जाने पर रोक लगा दी है। इसका मतलब यह हुआ है कि फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। अब इस मामले की अगली अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

पांच जून को दर्ज हुई थी एफआईआर

बता दें कि पांच जून को गार्ड के गोली चलाने के मामले में (Khan Sir Firing Case) पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया। (Khan Sir Case) साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार था।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मंगलवार रात का है। मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और हंगामा करने की खबर सामने आई थी। इस दौरान पथराव और मारपीट भी हुई। (Khan Sir Coaching Attack) घटना में कोचिंग संस्थान के एक स्टाफ और गार्ड चुनचुन कुमार घायल हो गए थे। उनके सिर में चोट लगने की भी सूचना मिली थी। घटना के बाद कदमकुआं थाना में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच कर रही है। खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।