मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने पटना में बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल की जानकारी ली

Ads

मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने पटना में बिहार के डिजिटल स्वास्थ्य मॉडल की जानकारी ली

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 11:44 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 11:44 PM IST

पटना, 20 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बुधवार को बिहार के सरकारी अस्पतालों में लागू डिजिटलीकरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार शुक्ला ने पटना में स्वास्थ्य विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करके विशेष रूप से ‘भव्या’ पोर्टल के संचालन, उसकी कार्यप्रणाली तथा आमजन को मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह पोर्टल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस दौरान उन्हें कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से राज्यभर के अस्पतालों की निगरानी व्यवस्था, लाइव सर्विलांस सिस्टम, शिकायत निवारण प्रणाली तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जानकारी दी गई।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार