ममता बनर्जी ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को संरक्षण दे रहीं : शुभेंदु अधिकारी

Ads

ममता बनर्जी ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ को संरक्षण दे रहीं : शुभेंदु अधिकारी

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 09:15 PM IST

पटना, सात फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी “बांग्लादेशी घुसपैठियों” को संरक्षण दे रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य की जनता ने आगामी विधानसभा चुनावों में “कट्टरपंथियों की सरकार” को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी बिहार में मंत्री और भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी मंगल पांडे से मिलने आए थे।

शुभेंदु ने कहा, “ममता बनर्जी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी हैं… वह बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं और यही वजह है कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रही हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “लोगों ने आगामी विधानसभा चुनावों में कट्टरपंथियों की इस सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। चुनाव के बाद राज्य में ‘सनातनी सरकार’ बनेगी।”

शुभेंदु ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली “भारी जीत” के बाद अब लक्ष्य पश्चिम बंगाल है।

उन्होंने कहा, “‘अंग’ (बिहार) और ‘कलिंग’ (ओडिशा) के बाद अब बंगाल की बारी है। इस बार बंगाल में केवल ‘राष्ट्रवादियों’ की सरकार बनेगी।”

भाषा

कैलाश रवि कांत