बिहार: Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर है। बिहार दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रोहतास के डिहरी और बेगूसराय में विभिन्न राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। डिहरी में वे 10 जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
Amit Shah Bihar Visit: इस बैठक में संबंधित क्षेत्रों के सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक के बाद अमित शाह स्वर्गीय ललन सिंह स्टेडियम में कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति की झलक मिल सकती है।
Amit Shah Bihar Visit: इसके बाद शाह बेगूसराय जाएंगे जहां वे बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। जानकारी के अनुसार इन बैठकों का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करना और बूथ स्तर तक तैयारी की समीक्षा करना है।