पटना: Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग की 16 सदस्यीय टीम राज्य के दौरे पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में यह टीम दो दिवसीय दौरे के तहत फिलहाल पटना में मौजूद है। दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है।
आज दिनभर आयोग की राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ अहम बैठकें होंगी। इस दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न पहलुओं सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची, पोलिंग बूथ, आदर्श आचार संहिता और अन्य प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
Bihar Election 2025: चुनाव आयोग की ओर से दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें बिहार में चुनाव तैयारियों की स्थिति से मीडिया को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान संभावित रूप से चुनाव की तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है। चूंकि मुख्य चुनाव आयुक्त खुद बिहार में मौजूद हैं और तैयारियों की जमीनी समीक्षा कर रहे हैं, ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव कार्यक्रम को लेकर अब ज्यादा देर नहीं है।