Nitin Nabin Resignation Date : नितिन नवीन के इस्तीफे की तारीख तय, इस दिन छोड़ेंगे विधानसभा की सदस्यता, जानिए क्यों छोड़ना पड़ रहा है पद

Ads

Nitin Nabin राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद अब बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। संवैधानिक नियमों के तहत सोमवार को यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 09:45 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 09:50 PM IST

Nitin Nabin Resignation Date / Image Source : SOCIAL MEDIA / X

HIGHLIGHTS
  • Nitin Nabin राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं
  • 4 दिनों के भीतर विधानसभा सदस्यता छोड़ना
  • निवार्य सोमवार को इस्तीफा सौंपने की संभावना

पटना : Nitin Nabin Resignation Date बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के इस्तीफे की तारीख भी तय हो गई है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, संवैधानिक नियमों के तहत अब उन्हें बिहार विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देना होगा। यह प्रक्रिया सोमवार को संपन्न होने की उम्मीद है।

Nitin Nabin News 14 दिनों के भीतर देना होगा इस्तीफा

नितिन नवीन को बीते 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया था। नियमों के अनुसार, राज्यसभा के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। यदि वे 30 मार्च तक अपना त्याग पत्र नहीं सौंपते हैं, तो उनका राज्यसभा निर्वाचन अवैध घोषित कर दिया जाएगा। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पटना के बांकीपुर क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।

सोमवार को देंगे इस्तीफा

इस्तीफे की प्रक्रिया को लेकर रविवार को दिन भर विधानसभा में गहमागहमी बनी रही। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सुबह ही अपने कक्ष में पहुंच गए थे, क्योंकि सूचना मिली थी कि नितिन नवीन रविवार सुबह ही इस्तीफा देंगे। हालांकि, कुछ अपरिहार्य कारणों से वे रविवार को उपस्थित नहीं हो सके। अब भाजपा प्रदेश नेतृत्व के अनुसार, वे सोमवार को आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-

नितिन नवीन इस्तीफा क्यों दे रहे हैं?

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा सदस्यता छोड़ना नियम है।

इस्तीफा कब दिया जाएगा?

सोमवार को इस्तीफा सौंपे जाने की संभावना है।

यदि समय पर इस्तीफा नहीं दिया तो क्या होगा?

राज्यसभा निर्वाचन अवैध घोषित हो सकता है।