Bihar Cabinet Portfolio Distribution : गृह से लेकर स्वास्थ्य तक… सीएम सम्राट तौधरी के पास रहेंगे ये 29 विभाग, दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिला इन मंत्रालयों का जिम्मा

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए गृह समेत 29 अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Bihar Cabinet Portfolio Distribution : गृह से लेकर स्वास्थ्य तक… सीएम सम्राट तौधरी के पास रहेंगे ये 29 विभाग, दोनों उपमुख्यमंत्रियों को मिला इन मंत्रालयों का जिम्मा

Bihar Cabinet Portfolio Distribution / IMAGE SOURCE : X

Modified Date: April 15, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: April 15, 2026 6:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री
  • CM ने खुद संभाले 29 महत्वपूर्ण विभाग
  • विजय कुमार चौधरी को 10 मंत्रालयों की जिम्मेदारी

पटना : Bihar Cabinet Portfolio Distribution नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई। सम्राट चौधरी ने बिहार के 24 मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए प्रशासनिक नियंत्रण को पूरी तरह अपने हाथों में ले लिया है। उन्होंने गृह और सामान्य प्रशासन जैसे विभागों सहित कुल 29 मंत्रालयों की जिम्मेदारी खुद संभाली है वहीं विजय कुमार चौधरी ने बतौर उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Samrat Choudhary 29 Departments मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास इतने विभाग

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग के अलावा स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण, नगर विकास, उद्योग, और राजस्व एवं भूमि सुधार जैसे जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इसके साथ ही खान एवं भू-तत्व, विधि, पंचायती राज और आपदा प्रबंधन जैसे कुल 29 विभागों की कमान संभालेंगे

विजय कुमार चौधरी को 10 विभाग की जिम्मेदारी

वहीं, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को शिक्षा, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, संसदीय कार्य और परिवहन सहित कुल 10 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरे उप-मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, वित्त, और वाणिज्य-कर जैसे 8 अहम विभाग दिए गए हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था की कमान और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण जैसे विभाग भी उन्हीं के पास रहेंगे।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.