Sex Pension and Bhatta: ‘सरकार को ‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ शुरू कर देनी चाहिए’ सांसद ने सरकार को दी सलाह, जानिए क्यों कही ऐसी बात

Ads

Sex Pension and Bhatta: 'सरकार को 'सेक्स भत्ता' और 'सेक्स पेंशन' शुरू कर देनी चाहिए' सांसद ने सरकार को दी सलाह, जानिए क्यों कही ऐसी बात

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 02:26 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 02:27 PM IST

Sex Pension and Bhatta: 'सरकार को 'सेक्स भत्ता' और 'सेक्स पेंशन' शुरू कर देनी चाहिए' सांसद ने सरकार को दी सलाह, जानिए क्यों कही ऐसी बात / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • सांसद पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान
  • नेताओं और अधिकारियों पर बेटियों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए
  • ऐसे मामलों में एक महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल और फांसी की सजा की मांग

पूर्णिया: Sex Pension and Bhatta आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने आज सरकार को ऐसी नसीहत दी है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। सांसद पप्पू यादव ने पिछले 12 वर्षों में बेटियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए बेरोजगारी भत्ते की जगह ‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ शुरू करने की सलाह दी है।

‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ शुरू कर देनी चाहिए

Sex Pension and Bhatta दरअसल सांसद पप्पू यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान उन्होंने देश के कई नेता, पूंजीपति और अधिकारी बेटियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सभी बेटियों के साथ हो रहे शोषण में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 90% नेता और अधिकारी इस तरह की गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब नेता और अधिकारी ही इन मामलों में शामिल हैं, तो अब बेरोजगारी भत्ते की जगह ‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ शुरू कर देनी चाहिए।

पूरा देश रेप की घटनाओं से परेशान

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए आगे कहा कि “एक मुद्दा है जिससे देश परेशान है, पिछले 12 साल के अंदर इस देश के लगभग नेताओं ने बेटियों और लड़कियों को हवस का शिकार बनाया।” उन्होंने गोवा में लड़कियों के वीडियो अपलोड होने और ‘मोदीनामा’ लिखने वाली एक महिला के ट्वीट का संदर्भ देते हुए कहा कि इन मामलों में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

भारत की बेटियों का शोषण हो किया जा रहा: पप्पू यादव

पप्पू यादव ने दुख जताते हुए कहा कि हमने अपने नैतिक मूल्यों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार से लेकर पूरे देश में नेता, पूंजीपति और पदाधिकारियों द्वारा भारत की बेटियों का शोषण हो किया जा रहा है, उन पर गिद्ध दृष्टि है। सांसद पप्पू यादव ने मांग की कि ऐसे मामलों में, विशेषकर जब नेता शामिल हों, एक महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले हम बच्चों को नशे से बचाने की बात करते थे, लेकिन अब उन्हें नेताओं और अधिकारियों से बचाने के लिए एक बड़ी क्रांति की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आज के समय में देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और यह पूरे समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें

Pappu Yadav Controversial Statement क्या है?

पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बेरोजगारी भत्ते की जगह ‘सेक्स भत्ता’ और ‘सेक्स पेंशन’ शुरू करने पर विचार करना चाहिए।

पप्पू यादव ने यह बयान कहां दिया?

उन्होंने यह बयान बिहार के पूर्णिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया।

पप्पू यादव ने किन पर आरोप लगाए?

उन्होंने कहा कि कई नेता, पूंजीपति और अधिकारी बेटियों के शोषण के मामलों में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने क्या मांग की है?

उन्होंने ऐसे मामलों में एक महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

इस बयान के बाद क्या प्रतिक्रिया सामने आई?

उनके बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस शुरू हो गई है।