Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi: ‘बेटे को अलग और मां को अलग घर चाहिए’, सीएम सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम पर साधा निशाना, कहा- ‘कोई माई का लाल नहीं…’

Ads

Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi: पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली न करने वाले बयां को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है।

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 06:07 PM IST

Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi/Image Credit: ANI X Handle

HIGHLIGHTS
  • बिहार की राजनीति में इस समय सरकारी आवास को लेकर सियासत गरमाई हुई है।
  • राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली न करने वाले बयान को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है।
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर तीखा हमला बोला।

Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi: पटना: बिहार की राजनीति में इस समय सरकारी आवास को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली न करने वाले बयान को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर तीखा हमला बोला।

घर तो खाली करना पड़ेगा : सीएम चौधरी

अपने बयान में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘घर तो खाली करना पड़ेगा, कोई माई का लाल नहीं है जो सरकारी घर खाली नहीं करेगा, यहां लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। यहां मां को अलग घर चाहिए, बेटे को अलग घर चाहिए।’ सीएम चौधरी का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में सरकारी आवास और उसके उपयोग को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। (Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi) हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सीधे तौर पर राबड़ी देवी और उनके परिवार पर राजनीतिक तंज के रूप में देखा जा रहा है।

सीएम ने की राज्य सरकार की योजनों की समीक्षा

Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi:  सीएम सम्राट चौधरी ने सहयोग शिविर के दौरान राज्य सरकार की योजनों की समीक्षा की और जनता से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान सीएम ने कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। (Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi) अब देखना होगा कि इस पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

शेखपुरा जिले के बरबीघा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हमेशा अपने सरकारी बंगले की चिंता बनी रहती है, लेकिन सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति को यह समझना चाहिए कि सरकारी आवास स्थायी संपत्ति नहीं होता।

सम्राट चौधरी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र

Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi:  सम्राट चौधरी ने कहा कि वह पिछले 10 वर्षों में किसी सरकारी बंगले में नहीं रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि पद छोड़ने के बाद उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया था, (Samrat Chaudhary Targeted Rabri Devi) फिर भी उन्होंने स्वेच्छा से मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया था। सम्राट ने कहा कि यह एक आदर्श उदाहरण है कि जनप्रतिनिधियों को सरकारी संसाधनों का उपयोग केवल पद पर रहते हुए ही करना चाहिए।

इन्हे भी पढ़ें:-