नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच बिहार के मधुबनी जिले में सुरक्षा कड़ी की गई

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच बिहार के मधुबनी जिले में सुरक्षा कड़ी की गई

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच बिहार के मधुबनी जिले में सुरक्षा कड़ी की गई
Modified Date: August 1, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: August 1, 2026 8:27 pm IST

मधुबनी (बिहार), एक अगस्त (भाषा) नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के बीच बिहार के सीमावर्ती मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताहांत कोशी प्रांत के सुनसारी में सांप्रदायिक झड़पें होने के बाद से नेपाल के कई जिलों में तनाव बना हुआ है, जिसके चलते अधिकारियों को कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी है तथा सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ानी पड़ी है।

पिछले रविवार को हिमालयी देश में दो धार्मिक समुदायों के बीच लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के बाद झड़प और पुलिस की गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

शुक्रवार को नेपाल के अधिकारियों ने भारत से सटे मधेस प्रांत के सप्तरी ज़िले के कुछ हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, एहतियात के तौर पर बिहार के मधुबनी जिले में पुलिस ने शांति बनाए रखने और सीमा पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव


लेखक के बारे में