बिहार में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई: सम्राट चौधरी

Ads

बिहार में मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई: सम्राट चौधरी

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 07:55 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 07:55 PM IST

पटना, 12 मई (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को निजी स्कूलों को मनमाने और अनुचित तरीके से फीस बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘निजी स्कूलों को फीस संरचना का पूरा विवरण सार्वजनिक करना होगा। फीस और अन्य शुल्कों में मनमानी तथा अनुचित वृद्धि पर पूरी तरह रोक रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों और अभिभावकों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

चौधरी ने किताबें और वर्दी किसी विशेष दुकान से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने के खिलाफ भी निजी स्कूलों को चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिभावक इन वस्तुओं को किसी भी दुकान से खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि फीस जमा नहीं होने की स्थिति में भी स्कूल प्रशासन छात्रों का परीक्षा परिणाम रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

चौधरी ने कहा कि इन फैसलों से राज्य की शिक्षा व्यवस्था अधिक पारदर्शी, समानतापूर्ण और सुलभ बनेगी।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब