बिहार में भ्रष्टाचार के आरोप में दो आईएएस अधिकारी निलंबित

Ads

बिहार में भ्रष्टाचार के आरोप में दो आईएएस अधिकारी निलंबित

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 09:26 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 09:26 PM IST

पटना, 30 मई (भाषा) बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों को शनिवार को निलंबित कर दिया।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबित अधिकारी 2017 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश कुमार सागर तथा 2014 बैच की एक महिला आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा हैं।

निलंबन आदेश में कहा गया है कि विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से प्राप्त दस्तावेजों, संबंधित साक्ष्यों तथा दर्ज बयानों के आधार पर सामने आया कि दोनों अधिकारियों पर रिश्वत, कमीशन और अनुचित लाभ पाने का आरोप है।

दोनों अधिकारियों पर एक ठेकेदार से लाभ प्राप्त करने का भी आरोप है, जिसे हाल में एसवीयू ने गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मामले की जांच की थी और एसवीयू को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 के नियम 3(3) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का पदस्थापन सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में रहेगा।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार