Bijapur Naxalites Surrender: 1 करोड़ 41 लाख रुपए के इनामी 52 नक्सलियों का सरेंडर, नक्सलमुक्त होने की ओर बढ़ रहा बस्तर
पुलिस के सामने बीजापुर में 52 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। (Bijapur Naxalites surrender ) इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित …

Bijapur Naxalites Surrender, image source: ibc24
- बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी
- SP और CRPF के अधिकारी के सामने सरेंडर किया
- 1 करोड़ 41 लाख रुपए का घोषित था इनाम
Bijapur news: बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के सामने बीजापुर में 52 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। (Bijapur Naxalites surrender ) इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने SP और CRPF के अधिकारी के सामने सरेंडर किया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में 1.41 करोड़ रुपये इनामी 52 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इसमें डीव्हीसीएम, पीपीसीएम, एसीएम, डिवीजन, ब्यूरो पार्टी सदस्य, मिलिशिया कमांडर, PLGA और विभिन्न RPC, DAKMS जनताना सरकार पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा DKSZC के साथ AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर) डिवीजन और भामरागढ़ एरिया कमेटी से जुड़े कैडर भी शामिल हैं।
माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल
पूना मारगेम- पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के तहत साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े 52 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में जुड़ने का रास्ता चुना है। इन कैडरों पर कुल 1.41 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों में 21 महिलाएं और 31 पुरुष शामिल हैं।
50 हजार रुपये की तत्काल सहायता
शासन की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई है। एक जनवरी 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 824 माओवादी मुख्यधारा में लौटे हैं। 1126 गिरफ्तार हुए और 223 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं। सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विश्वास की पकड़ मजबूत होती दिख रही है।
सुकमा में 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
इसके पहले हाल ही में सुकमा में नक्सलवाद के खात्मे के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली थी। 7 महिलाओं सहित कुल 26 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इन सभी नक्सलियों पर 64 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली माड़ डिविजन, पीएलजीए और जनपद के अलग-अलग इलाकों में एक्टिव थे। इनमें से ज्यादातर सुकमा, ओडिशा और माड़ क्षेत्र की कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे। इस मौके पर एसपी किरण चव्हाण ने कहा था कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का पूरा लाभ दिया जाएगा। एसपी ने बाकी बचे नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की थी।
इन्हे भी पढ़ें:
- Raipur News: रायपुर के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार, मेट्रो की तरह विकसित होगा शहर, 1500 करोड़ का सीवरेज सिस्टम, देखें कहां होंगे कौन से काम
- Bihar Politics: बिहार में होने वाला है बड़ा खेला ? 9 विधायक मारेंगे पलटी! पटना से दिल्ली तक सियासी पारा हाई
- MP Budget Session 2026: इस दिन पेश हो सकता है मध्यप्रदेश का बजट! सचिवालय ने जारी की विधानसभा सत्र की अधिसूचना, जानिए कब से होगा शुरू
- Jodhpur Crime News: 12 साल तक अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा दरिंदा पिता, छोटी बेटी पर डाली बुरी नज़र तो खुला खौफनाक राज,अब हुआ फरार
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Bastar is moving towards becoming Naxal-free! 52 Naxalites surrender in Bijapur
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm