BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur High Court Today Order: कोरबा के इस परिवार को मिलेगा 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा.. बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश, इतने फीसदी ब्याज भी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसे में राकेश कुमार पैकरा की मृत्यु के मामले में मुआवजा राशि बढ़ाकर 1,25,97,940 रुपये कर दी है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने पहले 85,04,709 रुपये …

Bilaspur High Court Today Order

Bilaspur High Court Today Order

satya prakash
Published: 25 Sept 2026 | 11:20 pmModified: 25 Sept 2026 | 11:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. सड़क हादसे में मुआवजा बढ़कर 1.26 करोड़
  2. परिवार को अतिरिक्त 40.93 लाख रुपये
  3. अतिरिक्त राशि पर छह प्रतिशत ब्याज

Bilaspur High Court Today Order: बिलासपुर: कोरबा के बालकोनगर निवासी लिशा कंवर और उनके चार आश्रितों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सड़क हादसे में पति राकेश कुमार पैकरा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) द्वारा तय 85.04 लाख रुपए के मुआवजे को बढ़ाकर 1 करोड़ 25 लाख 97,940 रुपए कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अतिरिक्त 40.93 लाख रुपए देने का आदेश

हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को बढ़ी हुई 40 लाख 93,231 रुपए की राशि भी 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार जायसवाल की पीठ में हुई। लिशा कंवर ने अपनी नाबालिग बेटी वेदिका, दो वर्षीय बेटे पार्थ, राजकुमार पैकरा और रमेश्वरी पैकरा के साथ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि राकेश कुमार पैकरा की 27 मई 2022 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

अधिकरण ने तय किया था 85 लाख से ज्यादा मुआवजा

Bilaspur High Court Today Order: मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 20 फरवरी 2024 को मामले में 85,04,709 रुपए का मुआवजा निर्धारित किया था। इसके बाद दावेदारों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट ने आयकर रिटर्न में दर्ज जानकारी के आधार पर मृतक की जन्मतिथि 5 जनवरी 1982 और मृत्यु की तारीख 28 मई 2022 मानते हुए उनकी उम्र 40 वर्ष 4 माह 26 दिन निर्धारित की। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों के अनुसार उम्र के आधार पर 15 का गुणक लागू किया गया।

आय के आधार पर दोबारा की गई गणना

कोर्ट ने मृतक की वार्षिक आय 10,08,864 रुपए मानते हुए इसमें 30 प्रतिशत वृद्धि जोड़कर आय 13,11,523 रुपए निर्धारित की। इसके बाद आयकर कटौती के आधार पर वार्षिक आय 10,97,328 रुपए मानी गई। इसी गणना के आधार पर कुल मुआवजा 1,25,97,940 रुपए तय किया गया। बीमा कंपनी की ओर से अधिकरण के अवार्ड का समर्थन किया गया, जबकि वाहन चालक और मालिक की ओर से सुनवाई में कोई उपस्थित नहीं हुआ।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दावेदारों को हिंदी में दी जाएगी जानकारी

Bilaspur High Court Today Order: हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया है कि बढ़ी हुई मुआवजा राशि से संबंधित जानकारी दावेदारों को हिंदी में लिखित रूप से उपलब्ध कराई जाए। कोर्ट के इस फैसले के बाद मृतक के परिवार को पहले से निर्धारित मुआवजे के मुकाबले करीब 40.93 लाख रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: Ans: हाईकोर्ट ने मुआवजा 85,04,709 रुपये से बढ़ाकर 1,25,97,940 रुपये किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh High Court Compensation: Road Accident Compensation Increased to Rs 1.26 Crore

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am