BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Atal Srivastava Taunt: ‘सिर्फ पेपर में छपने से नेता नहीं बनते’, कोटा विधायक ने मंच से किस पर कसा तंज? PCC चीफ बैज समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

kota mla atal srivastava taunt: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी पर तंज कसते हुए कहा कि, सिर्फ अखबार में छपने से कोई नेता नहीं बनता।

kota mla atal srivastava taunt, image source: ibc24

kota mla atal srivastava taunt, image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 21 Jan 2026 | 7:37 pmModified: 21 Jan 2026 | 7:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण
  2. कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कसा तंज
  3. पेपर में छपने से नेता नहीं बनते : श्रीवास्तव
  4. अपना काम जिम्मेदारी से करते रहिए :श्रीवास्तव
  5. पार्टी में ऊपर बैठे लोग देखते हैं :श्रीवास्तव

Bilaspur News: बिलासपुर कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने पद की शपथ ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान भले ही कोई प्रत्यक्ष विवाद सामने नहीं आया, लेकिन कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी और आपसी खींचतान की झलक मंच से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच साफ दिखाई दी। पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि, कई लोग पांच साल कांग्रेसी रहते हैं, लेकिन चुनाव आते ही उनकी भाषा बदल जाती है और ऐसे लोग ही पार्टी को चुनाव हराते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर अनुशासन का डंडा चलना चाहिए, तभी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकेगी।

सिर्फ अखबार में छपने से कोई नेता नहीं बनता

वहीं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी पर तंज कसते हुए कहा कि, सिर्फ अखबार में छपने से कोई नेता नहीं बनता। उन्होंने कहा कि, पार्टी में ऊपर बैठे लोग सब देख रहे हैं, इसलिए सभी को जिम्मेदारी से अपना काम करना चाहिए।

आगे जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने मंच से चेतावनी देते हुए कहा, अनुशासन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस की विचारधारा से जो भी समझौता करेगा, उस पर कार्रवाई होगी। चाहे वह कितना बड़ा ही क्यों न हो, उसे अनुशासन में लाने का काम वे करेंगे।

महंत का खुले मंच से गुटबाजी पर बड़ा बयान

आगे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने खुले मंच से गुटबाजी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, पार्टी पहले राज्य, फिर जिले और ब्लॉक स्तर पर बंटी और इसी कारण पार्टी कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि सिर्फ “जिंदाबाद” के नारे लगाने से काम नहीं चलेगा, यही हार का एक बड़ा कारण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त अध्यक्षों को स्पष्ट संदेश दिया कि, “आधा पार दुकान, आधा पार मकान” अब नहीं चलेगा। जिलाध्यक्षों को फुल टाइम संगठन के लिए काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी तरह का मतभेद हो तो उसे बंद कमरे में सुलझाया जाए, मीडिया और माइक के सामने नहीं। कांग्रेस के कुल मिलाकर, संगठन को मजबूत करने और एकजुट रहने के संदेशों के बीच कांग्रेस नेताओं ने मंच से ही आंतरिक कलह और गुटबाजी की मौजूदगी को स्वीकार किया।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Assumption of charge and oath taking ceremony of the newly appointed presidents of the District Congress Committee today at Bilaspur Congress Bhawan

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा

01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am