Abhijeet Dipke Passes Away? ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी

Abhijeet Dipke Passes Away? 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अध्यक्ष दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी

Abhijeet Dipke Passes Away? ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी

Abhijeet Dipke Passes Away? 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी / Image: AI Generated

Modified Date: July 24, 2026 / 04:45 pm IST
Published Date: July 24, 2026 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिजीत दीपके की मौत का दावा वायरल
  • दिल्ली पुलिस ने वायरल अखबार की कटिंग की बताई सच्चाई
  • अभिजीत दीपके सुरक्षित हैं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली: Abhijeet Dipke Passes Away? नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गलती मानते हुए अपना इस्तीफा सौंप दें। हालांकि आज कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच दूसरे दौर की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। लेकिन कोई सामाधान नहीं निकल पाया। इस बीच खबर आ रही है कि कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मौत हो गई। ये दावा सोशल मी​डिया पर एक अखबार के फ्रंट पेज की कॉपी शेयर करते हुए किया गया है।

अभिजीत दीपके की मौत का दावा

Abhijeet Dipke Passes Away? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ”दिल्ली पुलिस लाठी चार्ज में घायल अभिजीत दीपके की इलाज के दौरान मौत, दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, नहीं बच पाए अभिजीत” वहीं, इस दावे के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की सत्यता बताते हुए लिखा है कि ”अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा करने वाली अख़बार की कटिंग फ़र्ज़ी है। वे पूरी तरह ठीक-ठाक और सुरक्षित हैं। यह एक दुर्भावनापूर्ण हरकत है और ऐसे फ़र्ज़ी कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने वायरल दावे को किया खारिज

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे शेयर करें। सिर्फ़ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कई तरह के वीडियो और फोटोज शेयर किए जा रहे हैंव, जिसमें से कई कंटेंट पूरी तरह फर्जी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को सत​र्क रहने की जरूरत है। फेक कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

बुखार से उबरकर जंतर-मंतर लौटे दीपके

ज्ञात हो कि बुखार और शरीर दर्द से जूझ रहे अभिजीत दीपके ने रातभर अस्पताल में इलाज कराया और आज सुबह वह एक बार फिर जंतर-मंतर पहुंच गए, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बाद एक महीने से जारी जंग में नई शुरुआत की है। अस्पताल में ताकत जुटाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने आंदोलन में नई जान फूंकने की कोशिश की है। उन्होंने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"