All School Closed in Ranchi: राजधानी के स्कूलों में कल शनिवार को रहेगी छुट्टी.. देर शाम जारी हुआ कलेक्टर दफ्तर का आदेश, आप भी पढ़ें

रांची में भारी बारिश और मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026, शनिवार को KG से कक्षा 12 तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को ई-विद्यावाहिनी पर उपस्थिति दर्ज कर गैर-शैक्षणिक कार्य करने होंगे।

All School Closed in Ranchi: राजधानी के स्कूलों में कल शनिवार को रहेगी छुट्टी.. देर शाम जारी हुआ कलेक्टर दफ्तर का आदेश, आप भी पढ़ें

All School Closed Tommorrow in Ranchi || Iamge- AI Generated file

Modified Date: September 25, 2026 / 09:41 pm IST
Published Date: September 25, 2026 9:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
  • KG से 12वीं तक छुट्टी
  • जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

All School Closed Tommorrow in Ranchi: रांची: लगातार हो आ रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। सड़कों में जलभराव के हालात है, जगह-जगह वाहनों की लम्बी कतारें नजर आ रही है। इस बीच झारखण्ड की राजधानी रांची में प्रशासन ने कल यानी शनिवार 26 सितम्बर के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या लिखा है आदेश में?

आदेश में उल्लेख है कि, “भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर कल दिनांक 26.09.2026 को जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-34 के तहत दिया गया है।

All School Closed Tommorrow in Ranchi: भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, राँची के विशेष बुलेटिन दिनांक 25.09.2026 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उक्त अवधि में ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके संचालन के संबंध में संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार निर्णय लेंगे।

All School Closed Tommorrow in Ranchi: यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भारी बारिश के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मुर्मू ने एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाजों को बधाई दी

किसानों को बिजली पर प्रति यूनिट दो रुपये सब्सिडी देगी बंगाल सरकार: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण को बरी किए जाने के निर्णय को चार महिला पहलवानों ने दी चुनौती

ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

नेपाल में भारी बारिश के कारण काठमांडू में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown