CITIC Tower Plane Crash Video: राजधानी की सबसे ऊंची इमारत से जा टकराया विमान.. नीचे होने लगी मलबे की बारिश, खाली कराई गई पूरी बिल्डिंग, देखें वीडियो

Ads

Beijing CITIC Tower Plane Crash Video: बीजिंग सीआईटीआईसी टावर विमान हादसे की जांच जारी, नुकसान और हताहतों पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार बरकरार।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 07:41 PM IST

CITIC Tower Plane Crash Video || Breaking Aviation News & Videos files

HIGHLIGHTS
  • विमान हादसे के बाद सीआईटीआईसी टावर खाली कराया गया।
  • क्षेत्र में भारी पुलिस बल और सड़कें बंद।
  • हादसे के कारणों और हताहतों पर आधिकारिक पुष्टि बाकी।

बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित सबसे ऊंची इमारत CITIC टॉवर से एक छोटे विमान के टकराने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद इमारत की कुछ खिड़कियां और विमान के टुकड़े नीचे गिर गए। (CITIC Tower Plane Crash Video) इसके बाद एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया। अफसरों ने अभी तक हताहतों की संख्या जारी नहीं की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विमान का संपर्क उड़ान के दौरान टूटा

रिपोर्ट के अनुसार, यह हल्का विमान Sunward SA60L Aurora (B-12PP) था। विमान में केवल पायलट सवार था। उसने शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और करीब आधे घंटे बाद वापस उतरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान विमान अपने तय रुट से भटक गया और कुछ समय बाद उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद वह CITIC टॉवर से टकरा गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद इमारत के आसपास भारी संख्या में पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें तैनात कर दी गईं। आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया और लोगों को घटनास्थल की तस्वीरें लेने से भी रोका गया। (CITIC Tower Plane Crash Video) रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने भी क्षेत्र में भारी पुलिस मौजूदगी और सड़कें बंद किए जाने की पुष्टि की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कारणों की जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान तकनीकी खराबी, मानवीय त्रुटि या किसी अन्य कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। चीन के संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक दुर्घटना के कारण और संभावित हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त

एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम

अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान

नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया

Q1. बीजिंग के सीआईटीआईसी टावर में क्या हुआ?

उत्तर: एक छोटे विमान के टकराने की सूचना है, जिसके बाद इमारत खाली कराई गई।

Q2. क्या हादसे में हताहतों की पुष्टि हुई है?

उत्तर: नहीं, अब तक हताहतों की संख्या पर कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं हुई है।

Q3. क्या दुर्घटना के कारण का पता चल गया है?

उत्तर: नहीं, संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।