शह-मात The Big Debate: अफीम की खेती खुलेआम.. सियासत फिर बमदनाम! कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने ऐसे किया बचाव, आखिर भाजपा नेता को मिला था किसका संरक्षण?
अफीम की खेती खुलेआम.. सियासत फिर बमदनाम! कांग्रेस के इन आरोपों का बीजेपी ने ऐसे किया बचाव, BJP leader opium cultivation in Durg
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बीजेपी नेता अफीम की खेती करते पकड़े गए हैं। पुलिस विनायक ताम्रकार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामला तुल पकड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती ने सबको चौंका दिया> भाजपा नेता विनायक ताम्रकार करीब 6 एकड़ भूमि पर मक्के की फसल के साथ-साथ अफीम भी पैदा कर रहे थे। अफीम खेती की भनक किसी को ना लगे इसके लिए बीजेपी नेता राजस्थान से मजदूर लाए, लेकिन एक वीडियो ने इस पूरी खेती की खबर फैला दी जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार, बृजेश ताम्रकार और राजस्थान के एक मजदूर को हिरासत में लिया है।
जाहिर है अफीम की खेती के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता है, ये खबर आग की तरह फैली। मामले ने तूल पकड़ा तो बीजेपी ने फौरन आरोपी विनायक ताम्रकार को पार्टी से संस्पेंड कर दिया, लेकिन विपक्ष कहता है कार्रवाई काफी नहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं का दल अफीम के खेत जाकर इसका निरीक्षण कर चुके हैं। बघेल की मांग है मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। दावा किया 9 मार्च को विधानसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस ध्यानाकर्षण लगाएगी। इधर, कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी बचाव की मुद्रा में है। नेताओं ने सफाई देते हुए कहा कि आरोपी की पार्टी नहीं उस पर एक्शन देखें। कुल मिलाकर मौका विपक्ष के पास है घेरने का, पर सवाल ये है कि इतनी चौकसी के दावों के बीच नेताजी की अफीम की अवैध खेती की हिम्मत कैसे हुए? क्या ये बिना मिलीभगत मुमकिन है?
यह भी पढ़ेंः-
- Jashpur Crime News: पति को था पत्नी के चरित्र पर शक, युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर इलाके में फैली दहशत
- Petrol-Diesel Shortage India: आज ही बढ़े घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, अब पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Naxal Surrender News: बस थोड़ी देर और! नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सुनने के लिए हो जाइए तैयार, सीएम के सामने…
- Durg Afeem Kheti Update: अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने किया निलंबित, डिप्टी सीएम बोले- छोड़ेंगे नहीं गैरकानूनी काम करने वालों को, दीपक बैज ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
- Khairagarh Drunk Men Woman Attack: नशे में खुद पर काबू नहीं रख पाए युवक, महिला के साथ घर के अंदर घुसकर की बदसलूकी, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट… छत्तीसगढ़ के इस जिले का मामला
- Deputy CM Helicopter Emergency Landing: बन आई थी डिप्टी सीएम की जान पर बात, हजारों फीट ऊंचाई पर हेलीकॉटर से उठने लगा था धुआं, ऐसे बची भाजपा नेता की जान

Facebook


