BJP Sharp Attack on Aam Aadmi Party || Image- ANI News File
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठ और अशोक मित्तल समेत आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। इसके साथ ही आज सभी सांसदों ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर बीजेपी के राष्ट्रीय नितिन नबीन से मुलाक़ात की। (BJP Sharp Attack on Aam Aadmi Party) नितिन नबीन ने सभी का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया और उन्हें मिठाई भी खिलाई। संभवतः एक-दो दिनों के भीतर सभी भाजपा की औपचारिक सदस्य्ता ले लेंगे।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच नेताओं की तरह से लगातार बयान जारी किये जा रहे है। भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी की प्रतिक्रियाओं पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बागी सांसदों को गद्दार बताये जाने का भी जवाब दिया है। शहजाद पूनावाला ने कहा, “जीवन भर AAP में रहने वालों ने वही गलती दोहराई, ‘धूल चेहरे पर थी, AAP आइना साफ करती रही।’ आत्मनिरीक्षण का समय आ गया है। लेकिन इसके बजाय, वे अपनी तुलना पंजाब से कर रहे हैं। केजरीवाल को छोड़ना पंजाब के साथ विश्वासघात कैसे है? पंजाब के साथ विश्वासघात तब होता है जब आप ‘नशा मुक्त’ कहते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते, जब आप माफिया के साथ मिलीभगत करते हैं, अभूतपूर्व भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं और जन लोकपाल नहीं लाते।”
पूनावाला ने आगे कहा, “AAP अब ‘अरविंद अकेले की पार्टी’ बन गई है। कितने नेताओं ने पार्टी छोड़ी? योगेंद्र यादव, शांति भूषण, प्रशांत भूषण, आशुतोष, अलका लांबा, राजेंद्र पाल गौतम – इनमें से कई अलग-अलग पार्टियों में शामिल हो गए। वह भी ऑपरेशन लोटस था। यह पार्टी कांग्रेस का विरोध करने, भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए बनी थी… जब वे अपने सिद्धांतों से भटके, तो कई नेता केजरीवाल से अलग हो गए। (BJP Sharp Attack on Aam Aadmi Party) लेकिन अपनी गलती देखने के बजाय, अरविंद केजरीवाल आरोप लगाना। इससे पता चलता है कि वे अभी तक असली कारण नहीं समझ पाए हैं। जो लोग कभी अन्ना के साथ चलते थे, अब लालू के साथ चल रहे हैं।”
#WATCH | Delhi: On 2/3 of the AAP Rajya Sabha MPs merging with and joining BJP, BJP national spokesperson Shehzad Poonawalla says, “Lifelong AAP made the same mistake, “dhool chehre pe thi, AAP aayenaa saaf karti rahi.” It is time for self-introspection. But instead of that, they… pic.twitter.com/2loE89557M
— ANI (@ANI) April 24, 2026
इस बीच आम आदमी के कोटे से राज्यसभा सांसद नियुक्त हुई स्वाति मालीवाल ने भी AAP की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया। जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।”
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, “मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियाँ दी और हर संभव कोशिश की। (BJP Sharp Attack on Aam Aadmi Party) केजरीवाल जी के संरक्षण में आम आदमी पार्टी में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न और मारपीट की घटनाएँ, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए मैंने आज पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूँगी। जय हिंद ”
साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया।
जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प…
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 24, 2026
आम आदमी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सभी सात बागी सांसद पर दिल्ली प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने तीखा हमला बोला है। अपने ट्वीट में पूर्व मंत्री सिसोदिया ने उन्हें गद्दार भी बताया है।
मनीष सिसोदिया ने लिखा कि, तीन दिन से गुजरात में हूँ। जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, (BJP Sharp Attack on Aam Aadmi Party) उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।”
सिसोदिया ने लिखा कि, “जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।”
तीन दिन से गुजरात में हूँ… जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।…
— Manish Sisodia (@msisodia) April 24, 2026
गौरतलब है कि,आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी आप से अलग हो गए हैं। इसके साथ ही, तीनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आप अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों में विस्तार देने के लिए सभी नेताओं ने मिलकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मैं आप से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। भाजपा में शामिल होने के फैसले पर चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। (BJP Sharp Attack on Aam Aadmi Party) उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन फैसलों को लेने से पहले कई नेता डरते थे। जनता ने इस नेतृत्व पर तीन बार मुहर लगाई है और अब हम भी उसी नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।
राघव चड्ढा ने आगे कहा कि राज्यसभा में आप के 10 सांसद हैं और दो-तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं। उन्होंने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, और आज सुबह हमने सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें हस्ताक्षरित पत्र और अन्य औपचारिक कागज़ात शामिल हैं, राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। जैसा कि मैंने बताया, दो-तिहाई से ज़्यादा सांसद हमारा समर्थन कर रहे हैं और हम जल्द ही आपको पूरी सूची उपलब्ध करा देंगे। उनमें से तीन सांसद अभी आपके सामने यहां मौजूद हैं। इनके अलावा, विश्व-स्तरीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा समय भी आएगा, लेकिन आज वह स्थिति सामने है। आज मैं आम आदमी पार्टी से अपने सभी रिश्ते समाप्त करने की घोषणा करता हूं। मैं एक किसान परिवार से आता हूं। कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई-लिखाई की और हमेशा एक ही उद्देश्य रहा, देश के लिए कुछ सार्थक करना।”
VIDEO | Delhi: Rajya Sabha MP Raghav Chadha (@raghav_chadha) says, “Under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the government has taken several strong decisions that earlier leaders were perhaps hesitant to take, whether it is uprooting terrorism or bringing India… pic.twitter.com/AFAgSkvmSy
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026
वही अपने प्रेस कांफ्रेंस के बाद सभी सांसद भाजपा के दफ्तर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। नितिन नबीन ने सांसदों का स्वागत मुँह मीठा करते हुए किया।
Delhi: Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal meet BJP National President Nitin Nabin at the party headquarters
2/3rd MPs of AAP in the Rajya Sabha announced merging with the BJP. pic.twitter.com/cRLnmOQRFZ
— ANI (@ANI) April 24, 2026
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज