हज यात्रा के लिए लखनऊ से 428 और जायरीन रवाना

Ads

हज यात्रा के लिए लखनऊ से 428 और जायरीन रवाना

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 07:10 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 07:10 PM IST

लखनऊ, 24 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 428 और जायरीन हज यात्रा के लिए शुक्रवार को सऊदी अरब रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि हज यात्रा के लिए लखनऊ से तीसरी उड़ान रवाना हुई, जिसमें कुल 428 हज यात्री रवाना हुए। इनमें 223 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल हैं।

बयान के अनुसार, इस उड़ान में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में हज यात्री शामिल हुए जिनमें सर्वाधिक 65 यात्री लखनऊ से, 55 बरेली से, 44 कानपुर नगर से और 41 बाराबंकी से हैं।

इसके अलावा बिहार के चार हज यात्रियों के साथ-साथ दिल्ली और मध्यप्रदेश के यात्री भी इसी उड़ान से रवाना हुए।

बयान में कहा गया, ‘‘हज यात्रियों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सहायता के लिए तीन राज्य हज निरीक्षक मोहम्मद सद्दाम हुसैन (गोंडा), मुजाहिद अली (शाहजहांपुर) और शाहिद नूर अंसारी (बलरामपुर) को भी इस उड़ान में भेजा गया है।’’

भाषा आनन्द खारी

खारी