BSF Bangladesh Border Fancing: माओवाद के बाद अब घुसपैठ की समस्या हो जाएगी ख़त्म!.. देश की इतनी सीमाई जमीन BSF को सौंपने की तैयारी पूरी

Ads

BSF Bangladesh Border Fancing Order: पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग और बीएसएफ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जमीन देने की तैयारी पूरी की।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 08:43 PM IST

BSF Bangladesh Border Fancing Order || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल सरकार बीएसएफ को 27 किलोमीटर जमीन सौंपने की तैयारी में।
  • सीमा फेंसिंग से अवैध घुसपैठ रोकने का दावा किया गया।
  • पहली कैबिनेट बैठक में जमीन ट्रांसफर का फैसला लिया गया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के लिए 27 किलोमीटर जमीन देने को तैयार है। (BSF Bangladesh Border Fancing Order) हावड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) और बीएसएफ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जमीन उपलब्ध कराएगी।

घुसपैठ रोकने पर सरकार का फोकस

गौरतलब है कि, बीजेपी ने चुनाव के दौरान वादा किया था कि सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन दी जाएगी। पार्टी का कहना है कि इससे बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को रोका जा सकेगा। सीएम अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार और बीएसएफ काफी समय से सीमा पर फेंसिंग पूरी करने के लिए जमीन मांग रहे थे, लेकिन पिछली टीएमसी सरकार ने इसमें सहयोग नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन न मिलने के कारण देश और राज्य की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा था।

पहली कैबिनेट बैठक में लिया फैसला

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई बीजेपी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में ही बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले 45 दिनों के भीतर इसे गृह मंत्रालय को सौंप दिया जाएगा। (BSF Bangladesh Border Fancing Order) इसके बाद बीएसएफ सीमा पर फेंसिंग का काम तेजी से पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने ने दावा किया कि फेंसिंग पूरी होने के बाद अवैध घुसपैठ की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

पीए हत्या मामले में बड़ा अपडेट

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पांचवें आरोपी विनय राय को गिरफ्तार किया है। डेलीथंथी की रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई में 40 वर्षीय आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। चंद्रनाथ की हत्या हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद मध्यमग्राम इलाके में रात करीब 10:30 बजे की गई थी, जब अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को हराकर सुवेन्दु अधिकारी के ऐतिहासिक रूप से मुख्यमंत्री बनने में चंद्रनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। (BSF Bangladesh Border Fancing Order) सीबीआई ने इससे पहले राजकुमार सिंह नाम के मुख्य शूटर को भी कोलकाता से गिरफ्तार किया है, जिसे विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले के मुख्य कारणों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ कर रही है।

Q1. बीएसएफ को कितनी जमीन देने की तैयारी है?

A1. पश्चिम बंगाल सरकार 27 किलोमीटर सीमा क्षेत्र की जमीन बीएसएफ को देने की तैयारी में है।

Q2. सीमा फेंसिंग का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A2. इसका उद्देश्य बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ और सुरक्षा खतरों को रोकना है।

Q3. जमीन ट्रांसफर का फैसला कब लिया गया?

A3. नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में जमीन ट्रांसफर का फैसला लिया गया।