Bhopal Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री! MP के इन दो बड़े अफसरों से मांगी रिपोर्ट, कहा- परिजनों को तत्काल दें सुरक्षा

Ads

ट्विशा शर्मा केस में राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री! National Commission for Women on Bhopal Twisha Sharma Case

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 05:16 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 05:53 PM IST

भोपाल। Bhopal Twisha Sharma Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की चर्चित ट्विशा केस में अब नया मोड़ आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर मामले की तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी में एफआईआर में लगाई गई धाराएं, आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी की स्थिति, पासपोर्ट इम्पाउंड करने की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक सबूतों की जांच से जुड़ी प्रगति शामिल है। इसके साथ ही आयोग ने पीड़िता के परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या प्रताड़ना से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सीधी निगरानी में आने के बाद इस मामले में जांच एजेंसियों की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, प्रदेशभर में इस केस को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

ताजा खबर