नई दिल्ली: CCS Second Meeting News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में कल यानी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की दूसरी अहम बैठक होगी। इस बैठक में देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा किए जाने की संभावना है।
CCS Second Meeting News: पहलगाम हमले के बाद सरकार ने CCS की पहली बैठक में कई कड़े फैसले लिए थे। इनमें सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से निलंबित करना, भारत-पाकिस्तान सीमा पर अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करना, दोनों देशों के उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या घटाना और पाकिस्तानी नागरिकों को वीज़ा देने पर रोक लगाने जैसे बड़े कदम शामिल हैं।
CCS Second Meeting News: सूत्रों के मुताबिक कल होने वाली दूसरी बैठक में पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर और सख्त कार्रवाई के विकल्पों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा देशभर में सुरक्षा एजेंसियों की अलर्टनेस, सीमाओं की निगरानी और आतंकी गतिविधियों के खिलाफ नए रणनीतिक फैसले भी लिए जा सकते हैं।
CCS Second Meeting News: सरकार के सूत्रों का कहना है कि यह बैठक बेहद अहम होगी क्योंकि इसमें आने वाले दिनों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और रणनीति की दिशा तय हो सकती है। पहलगाम जैसे हमलों को रोकने के लिए विशेष अभियानों की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में सरकार किसी भी तरह की चूक से बचते हुए कड़े कदम उठाने के मूड में दिख रही है।
CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की दूसरी बैठक 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होगी। यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सुरक्षा रणनीतियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है।
"पहलगाम आतंकी हमले में कितने लोगों की मौत हुई?"
22 अप्रैल 2025 को बैसरन घाटी, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी।
"CCS की पहली बैठक में क्या फैसले लिए गए थे?"
पहली बैठक में सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित किया, अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद किया, उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या घटाई और पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देना तत्काल रोक दिया।
"क्या पाकिस्तान पर और सख्त कार्रवाई होगी?"
सूत्रों के मुताबिक, CCS की दूसरी बैठक में पाकिस्तान पर और कड़े कदम जैसे आर्थिक, राजनयिक और सामरिक प्रतिबंधों पर विचार किया जा सकता है।
"भारत में सुरक्षा एजेंसियों की क्या तैयारी है?"
देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, सीमाओं की निगरानी बढ़ाई गई है और विशेष आतंकवाद-रोधी अभियानों की समीक्षा की जा रही है।