CG Assistant Professor Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, साय सरकार ने युवाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, 15 जून के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

Ads

CG Assistant Professor Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, साय सरकार ने युवाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, 15 जून के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 09:26 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 09:26 AM IST

CG Assistant Professor Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, साय सरकार ने युवाओं के लिए खोला सौगातों का पिटारा, 15 जून के बाद नहीं मिलेगा आवेदन का मौका / AI Generated

HIGHLIGHTS
  • कॉलेजों में कुल 149 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
  • प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट के पद शामिल
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई

रायपुर: CG Assistant Professor Vacancy 2026 छत्तीसगढ़ सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग (Directorate of Medical Education) द्वारा प्रदेश के पांच नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन से प्राप्त सहमति के परिप्रेक्ष्य में, 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों-दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कबीरधाम-में प्राध्यापक (Professor), सह-प्राध्यापक (Associate Professor), सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) और सीनियर रेजीडेंट (Senior Resident) के कुल 149 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं ।

CG Assistant Professor Vacancy 2026 चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है । इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://monitoringcell.cgdme.in/mpas पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं । अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा ।

रिक्त पदों का विवरण

प्राध्यापक (Professor):35 पद
सह-प्राध्यापक (Associate Professor):40 पद
सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor): 50 पद
सीनियर रेजीडेंट (Senior Resident): 24 पद

चयन प्रक्रिया और पात्रता शर्तें

आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण अनुभव और शोध कार्य राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के प्रचलित मानदंडों और ‘मेडिकल इंस्टीट्यूशन (फैकल्टी क्वालिफिकेशन) रेगुलेशंस, 2025’ के अनुरूप होना अनिवार्य है । इसके अलावा, किसी भी राष्ट्रीय या राज्य चिकित्सा परिषद (National/State Medical Council) में जीवित पंजीकरण (Live Registration) होना आवश्यक है ।

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी (दस्तावेज सत्यापन) के बाद पात्र पाए गए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा । यह साक्षात्कार चिकित्सा शिक्षा संचालक की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा इन-पर्सन (भौतिक रूप से) या ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा । अंतिम चयन साक्षात्कार में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत नियम, आयु सीमा, आरक्षण और आवश्यक दस्तावेजों के प्रारूप की जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं ।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज भर्ती 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कुल 149 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

किन-किन पदों पर भर्ती की जाएगी?

प्रोफेसर – 35 पद एसोसिएट प्रोफेसर – 40 पद असिस्टेंट प्रोफेसर – 50 पद सीनियर रेजीडेंट – 24 पद

भर्ती किन मेडिकल कॉलेजों के लिए निकाली गई है?

दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी (जशपुर), जांजगीर-चांपा और कबीरधाम के नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए भर्ती निकाली गई है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करना होगा?

उम्मीदवार चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।