छत्तीसगढ़: युवती से छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व पार्षद गिरफ्तार, इधर स्कूल जा रही नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

छत्तीसगढ़: युवती से छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व पार्षद गिरफ्तार, इधर स्कूल जा रही नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

छत्तीसगढ़: युवती से छेड़छाड़ का आरोपी पूर्व पार्षद गिरफ्तार, इधर स्कूल जा रही नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास
Modified Date: November 29, 2022 / 04:56 pm IST
Published Date: November 13, 2021 10:14 pm IST

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की शाम दो अपराध की खबरें सामने आयी हैं। बेमेतरा में एक युवती से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पूर्व पार्षद और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व पार्षद रिजवान कुरैशी और विक्की राजन सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बीजेपी का मिशन इलेक्शन! विपक्ष ने लाया राजनीतिक प्रस्ताव..तो सत्तापक्ष ने दी सकारात्मक मुद्दे उठाने की नसीहत

इधर खरोरा में स्कूल जा रही एक नाबालिक का अपहरण करके किराए के मकान में ले जाकर बलात्कार का प्रयास किया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। यह वारदात खरोरा थाना इलाके की है।

ये भी पढ़ें: बसपा अध्यक्ष मायावती की मां का दिल्‍ली में निधन, योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com