Chitravathi River Ganpati Immersing: ये कैसा गणपति विसर्जन?.. सूखी नदी में प्रतिमाओं को छोड़कर जा रहे हैं श्रद्धालु, वीडियो देखकर रह जायेंगे हैरान

तमिलनाडु में स्वयंभू बाबा विजयाराजा को महिलाओं और नाबालिगों के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके लैपटॉप से 50 से ज्यादा वीडियो मिले और डार्क वेब पर इन्हें बेचने का आरोप है।

Chitravathi River Ganpati Immersing: ये कैसा गणपति विसर्जन?.. सूखी नदी में प्रतिमाओं को छोड़कर जा रहे हैं श्रद्धालु, वीडियो देखकर रह जायेंगे हैरान

Chitravathi Drought River Ganpati Immersing || Image- AI Generated File

Modified Date: September 20, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: September 20, 2026 6:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूखी चितरावती नदी में नहीं हुआ विसर्जन
  • सूखे नदी तल पर रखीं गणेश प्रतिमाएं
  • पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं पर बढ़ा जोर

Chitravathi Drought River Ganpati Immersing: अमरावती: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के बाद श्रद्धालु विधि-विधान से उनका विसर्जन करते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश के पुट्टलुरु में इस बार लोगों के सामने ऐसी विकत स्थिति आई जिसने हर आम और खास को बदलते पर्यावरण और बढ़ते संकट पर सोचने को मजबूर कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सूखी नदी में बिना पानी कैसे हो विसर्जन?

रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय से जारी सूखे के कारण कभी पानी से भरी रहने वाली पवित्र चितरावती नदी पूरी तरह सूख गई है। नदी में पानी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को गणेश प्रतिमाओं का पारंपरिक तरीके से विसर्जन करने में परेशानी हुई। इसके बाद लोगों ने सूखे नदी तल पर ही गणेश प्रतिमाएं रख दीं।

सूखी नदी ने बढ़ाई चिंता

Chitravathi Drought River Ganpati Immersing: गणेश विसर्जन के दौरान नदी और तालाबों में प्रतिमाओं को विसर्जित करना धार्मिक परंपरा का हिस्सा रहा है। लेकिन चितरावती नदी के सूखने की तस्वीर ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि बदलते पर्यावरण और जल संकट के बीच आने वाले समय में त्योहारों को किस तरह मनाया जाए। जलवायु परिवर्तन और इसके लिए जिम्मेदार कारणों को लेकर लोगों की राय अलग-अलग मत हो सकती हैं। लेकिन आने वाले दिनों में यह समस्या और भी बढ़ेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी

मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप

महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट

पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown