Congress Candidate list final:
Congress Candidate list final: रायपुर। दिल्ली में आज कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। बैठक से पहले खबर आई कांग्रेस के 15 से ज्यादा विधायकों की टिकट कट सकती है। आखिर कांग्रेस इन चेहरों को उतरने से क्यों कर रही है परहेज? आइए देखते हैं इस लेख में।
दरअसल, वर्ष 2018 में 68 सीटों के साथ 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस 2023 में जीत के लिए एक बार फिर से प्रत्याशी चयन को लेकर सख्त नजर आ रही है। छह बार से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और तीन बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद आज दिल्ली में इलेक्शन कमेटी की बैठक हो रही है। बैठक में सभी 90 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगने जा रही है।
इससे पहले की कांग्रेस 15 से ज्यादा विधायकों की टिकट काट सकती है। इन विधायकों के टिकट काटे जाने का कारण उम्र, संगठन से कोई तालमेल नहीं, क्षेत्र में निष्क्रियता और कई सर्वे रिपोर्ट है। वही हारी हुई अधिकांश सीटों पर भी नए चेहरे को मौका देने जा रही है। इस तरह कांग्रेस 90 में से 35 से 40 नए चेहरे को टिकट देने जा रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री सिंहदेव बार-बार कह चुके हैं कि टिकट केवल जीतने वालों को दिया जाएगा। 13 अक्टूबर से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, ऐसे में कांग्रेस आगामी 48 घंटे के भीतर अपनी लिस्ट जारी कर देगी। ऐसे में अब देखना होगा विधायकों की टिकट कटने के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल कैसे कर रही है?