रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत कल्कि महोत्सव में शामिल होने के लिये दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। यूपी के सम्भल जिले के श्री कल्किधाम में आयोजित ‘कल्कि महोत्सव’ में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद हरियाणा के कद्दावर नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
ये भी पढ़ें: गढ़चिरौली मुठभेड़ : अब तक 27 नक्सलियों के शव बरामद, बड़े लीडर के मारे जाने की भी खबर, 4 घायल जवान नागपुर रेफर
उक्त कार्यक्रम का आयोजन आचार्य प्रमोद कृष्णम के द्वारा किया जाता रहा है क्योंकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे लेकिन अपरिहार्य कारण से वे नहीं पहुंच पाए और छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत को वहाँ जाने को कहा। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत का इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनना सरगुजा संभाग के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।
कल्कि एक ऐतिहासिक महोत्सव है, जो दो वर्ष बाद अपने पुराने रूप में आयोजित हो रहा है।
ये भी पढ़ें:लाहिड़ी को कट में जगह बनाने के लिये कम से कम दो बर्डी की जरूरत
खाद्यमंत्री भगत इस वक्त दिल्ली प्रवास पर थे, यहाँ से वे कल्कि महोत्सव में शामिल होने के लिये रवाना होेने से पहले खाद्यमंत्री ने कहा कि कल्कि महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन है, जहाँ भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक मिलती है और मुझे इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का मौका मिला यह मेरा सौभाग्य है।
कल्कि महोत्सव सन 1960 से भगवान श्री कल्कि की प्रस्तावित अवतार तिथि शुक्ल पक्ष की पंचमी और छठ को मनाया जाता है। इस उत्सव में पंचमी के दिन भगवान श्री कल्कि की विशाल शोभा यात्रा और भव्य रथ यात्रा साथ-साथ निकलती है।